महराजगंज खूंखार तेंदुए का हमला, पांच ग्रामीण घायल; चार की हालत गंभीर

महराजगंज

महराजगंज जनपद के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रिसलपुर भोथहा गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक खूंखार तेंदुए ने बकरी चरा रहे ग्रामीणों पर हमला कर दिया।


महराजगंज जनपद के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रिसलपुर भोथहा गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक खूंखार तेंदुए ने बकरी चरा रहे ग्रामीणों पर हमला कर दिया। तेंदुए के इस अचानक हमले में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया है और लोग डर के मारे अपने घरों में दुबक गए हैं। हमले में घायल हुए सभी लोगों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन चार लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें तत्काल जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने ग्रामीणों से जानकारी ली और अब खूंखार तेंदुए की तलाश और ट्रैकिंग युद्ध स्तर पर शुरू कर दी गई है। वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और अकेले जंगल या खेत की तरफ न जाने की अपील की है। विभाग ने जल्द ही तेंदुए को पकड़कर जंगल में छोड़ने का आश्वासन दिया है।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.