सिद्धार्थनगर पुलिस का तोहफा: 18.75 लाख रुपये के 125 खोए हुए मोबाइल बरामद कर स्वामियों को सौंपे

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद सिद्धार्थनगर की सर्विलांस टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए विभिन्न स्थानों पर गुम हुए कुल 125 मल्टीमीडिया और एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद किए हैं।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


सिद्धार्थनगर जनपद सिद्धार्थनगर की सर्विलांस टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए विभिन्न स्थानों पर गुम हुए कुल 125 मल्टीमीडिया और एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइलों का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 18 लाख 75 हजार रुपये आंका गया है।

जानकारी के अनुसार बताते चले की आज, सोमवार को पुलिस लाइन्स सभागार में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहाँ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने स्वयं इन बरामद मोबाइलों को उनके वास्तविक धारकों को वितरित किया।

अथक प्रयासों से मिली सफलता

जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से मोबाइल गुम होने की सूचनाएं पुलिस कार्यालय को लगातार प्राप्त हो रही थीं। इन मामलों की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने सर्विलांस टीम को जल्द से जल्द मोबाइलों की बरामदगी सुनिश्चित करने के लिए विशेष निर्देश दिए थे।

पुलिस अधीक्षक के आदेश के बाद, सर्विलांस टीम ने तकनीकी दक्षता और अथक प्रयास के माध्यम से इन 125 मोबाइल सेटों को ट्रैक कर उन्हें बरामद करने में कामयाबी हासिल की।

चेहरे खिले, पुलिस का किया आभार व्यक्त

अपना खोया हुआ कीमती मोबाइल फोन वापस पाकर धारकों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कई धारकों ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें बिल्कुल भी यकीन नहीं था कि उनका गुम हुआ फोन उन्हें वापस मिल पाएगा।

मोबाइल धारकों ने सिद्धार्थनगर पुलिस की कार्यकुशलता और ईमानदारी की भूरि-भूरि प्रशंसा की और हृदय से आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने सभी धारकों को भविष्य में अपने मोबाइल फोन की सुरक्षा जिम्मेदारी से करने के लिए सचेत भी किया।

सिद्धार्थनगर पुलिस की यह कार्रवाई दर्शाती है कि पुलिस न केवल कानून-व्यवस्था बल्कि आम जनता की संपत्ति की सुरक्षा के प्रति भी पूरी तरह से कटिबद्ध है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.