आगरा सवारी बिठाकर लूटपाट करने वाले ऑटो गैंग के 2 शातिर बदमाश 24 घंटे में गिरफ्तार

आगरा

आगरा जनपद के पुलिस ने ऑटो गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए, यात्रियों को ऑटो में बिठाकर लूटपाट करने वाले दो शातिर बदमाशों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


आगरा जनपद के पुलिस ने ऑटो गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए, यात्रियों को ऑटो में बिठाकर लूटपाट करने वाले दो शातिर बदमाशों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।

एत्माद्दौला थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुंवर और समीर नामक दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। इन बदमाशों पर सवारी को ऑटो में बैठाने के बाद, उन्हें रास्ते में लूटने का आरोप था और ये घटना को अंजाम देकर फरार हो गए थे।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूटी गई नकदी और वारदात में प्रयोग किया गया ऑटो भी बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक (SP) ने बताया कि ऑटो गैंग के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद पुलिस ने विशेष टीम गठित कर इन बदमाशों को दबोचा।

पुलिस अब इन गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ कर रही है ताकि लूटपाट की अन्य वारदातों और उनके पूरे नेटवर्क के बारे में जानकारी मिल सके। पुलिस का दावा है कि शहर में ऑटो गैंग की गतिविधियों पर लगाम लगेगी।

 

Voice Of News24