मेरठ सेना भर्ती में पास कराने के नाम पर ठगी करने वाले 4 जालसाज गिरफ्तार

मेरठ

मेरठ जनपद के सेना में भर्ती कराने के नाम पर युवाओं से ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मेरठ जनपद के सेना में भर्ती कराने के नाम पर युवाओं से ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। सदर बाजार और सिविल लाइन थानों की पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए चार जालसाजों को गिरफ्तार किया है, जिनके तार एक-दूसरे से जुड़े हुए थे।

आरोपी गिरोह सेना भर्ती में युवाओं को फिजिकल परीक्षा पास कराने का झांसा देकर ठगी करते थे। हाल ही में, उन्होंने एक युवक से फिजिकल पास कराने के एवज में 1 लाख रुपये की मांग की थी।

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों के पास से 2 लाख 47 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं, जो उन्होंने ठगी के माध्यम से जुटाए थे। पुलिस अधीक्षक (SP) ने बताया कि यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और कई युवाओं को अपना शिकार बना चुका था।

पुलिस अब इन आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि उनके पूरे नेटवर्क और अन्य पीड़ितों के बारे में जानकारी मिल सके। पुलिस का कहना है कि इस गिरोह के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News24

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]