हापुड़ चित्तौली रोड स्थित स्क्रैप फैक्ट्री में भीषण आग, ₹10 लाख से अधिक का नुकसान; कारण अज्ञात

हापुड़

हापुड़ जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र के चित्तौली रोड पर रविवार दोपहर एक स्क्रैप फैक्ट्री के गोदाम में भीषण आग लग गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


हापुड़ जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र के चित्तौली रोड पर रविवार दोपहर एक स्क्रैप फैक्ट्री के गोदाम में भीषण आग लग गई। प्लास्टिक, रबर और कागज जैसी ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैली और देखते ही देखते गोदाम का एक बड़ा हिस्सा इसकी चपेट में आ गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

गोदाम से आग की ऊंची लपटें उठती देख कर्मचारियों ने तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। ज्वलनशील सामग्री के कारण आग बुझाने में दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। देर रात तक आग पर नियंत्रण पाने की कोशिशें जारी रहीं।

प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, इस आगजनी में ₹10 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। राहत की बात यह है कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, हालांकि शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और सीएफओ अजय शर्मा ने बताया कि आग लगने की वास्तविक वजह और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.