जहदा पीएचसी में मुख्यमंत्री आरोग्य मेला: 56 मरीजों का हुआ उपचार

महराजगंज

महराजगंज जनपद के स्वास्थ्य केंद्र पीएचसी जहदा में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के स्वास्थ्य केंद्र पीएचसी जहदा में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। चिकित्सा टीम ने कुल 56 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें उपचार और दवाइयाँ प्रदान कीं।

मेले में बुखार, खांसी-जुकाम, ब्लड प्रेशर, त्वचा रोग और एनीमिया जैसी सामान्य बीमारियों से पीड़ित लोगों की जांच की गई। मौके पर मौजूद चिकित्सक डॉ. राकेश कुमार ने मरीजों की जांच की और उन्हें स्वास्थ्य संरक्षण के महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने बदलते मौसम में संक्रमण से बचाव के लिए साफ़-सफ़ाई और पोषक तत्वों वाले भोजन पर जोर दिया।

डॉ. कुमार ने लोगों से सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं, जैसे मातृ-स्वास्थ्य, टीकाकरण, परिवार नियोजन और टीबी संबंधी जानकारी भी साझा की। इस दौरान एएनएम, आशा कार्यकर्ता और फार्मासिस्ट सहित पूरा चिकित्सा स्टाफ मौजूद रहा। इस सफल आयोजन से ग्रामीण काफी लाभान्वित हुए।

 

Voice Of News24