मऊ ज्वेलरी शॉप चोरी के दो फरार चोर मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली

मऊ

मऊ जनपद के ज्वेलरी शॉप और ग्राहक सेवा केंद्र में चोरी की घटना में फरार चल रहे दो आरोपियों को रविवार सुबह पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


मऊ जनपद के ज्वेलरी शॉप और ग्राहक सेवा केंद्र में चोरी की घटना में फरार चल रहे दो आरोपियों को रविवार सुबह पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

मुठभेड़ के दौरान एक चोर के दाहिने पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक (SP) ने बताया कि गिरफ्तार चोर पिछले दिनों हुई बड़ी चोरी की घटनाओं में वांछित थे और लगातार फरार चल रहे थे। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही थी। पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि चोरी के माल की बरामदगी और उनके अन्य साथियों के बारे में जानकारी मिल सके।

 

Voice Of News24