अलीगढ जिला अस्पताल में नशे में ‘ज्ञान’ देते हेड कांस्टेबल सस्पेंड, वीडियो हुआ वायरल

अलीगढ़

अलीगढ़ जनपद में शराब के नशे में ड्यूटी के दौरान झूमते हुए ज्ञान देते एक हेड कांस्टेबल को एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


अलीगढ़ जनपद में शराब के नशे में ड्यूटी के दौरान झूमते हुए ज्ञान देते एक हेड कांस्टेबल को एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। यह कार्रवाई हेड कांस्टेबल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद की गई।

वायरल वीडियो में हेड कांस्टेबल सुनील कुमार नशे की हालत में अस्पताल परिसर में मौजूद थे। इस दौरान वह डॉक्टर और अन्य पुलिस स्टाफ को ‘ज्ञान’ देते हुए दिखाई दिए। उनकी लड़खड़ाती जुबान और हरकतें साफ तौर पर दिखा रही थीं कि वह अत्यधिक शराब के नशे में हैं।

मामले की जानकारी मिलते ही एसएसपी ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए तुरंत हेड कांस्टेबल सुनील कुमार को निलंबित कर दिया, जो पुलिस लाइन में तैनात थे। पुलिस विभाग की छवि खराब करने के आरोप में उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.