घोसी विधायक सुधाकर सिंह को नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

मऊ

मऊ जनपद की घोसी विधानसभा से समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक सुधाकर सिंह के आकस्मिक निधन के बाद उनके पैतृक आवास पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


मऊ जनपद की घोसी विधानसभा से समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक सुधाकर सिंह के आकस्मिक निधन के बाद उनके पैतृक आवास पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है।

दूसरे दिन भी विभिन्न राजनीतिक दलों के कई प्रमुख नेता, विधायक और हस्तियाँ पहुँचीं।

श्रद्धांजलि देने वालों में पूर्व प्रधानमंत्री के बेटे नीरज शेखर भी शामिल थे। नेताओं ने दिवंगत विधायक के परिजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। यह जमावड़ा सुधाकर सिंह की राजनीतिक और व्यक्तिगत लोकप्रियता को दर्शाता है।

 

Voice Of News24