महराजगंज : तीन अलग-अलग सरकारी स्कूलों के टूटें तालें, पुलिसिया गश्त की खुल गई पोल, आखिर कब तक चलेगा चोर सिपाही का खेल?

महराजगंज

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में बुधवार की रात हुई चोरी की तीन अलग-अलग घटनाओं ने जहां एक तरफ लोगों में भय पैदा कर दिया है वहीं दूसरी तरफ पुलिस महकमे में हलचल मचा दिया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में बुधवार की रात हुई चोरी की तीन अलग-अलग घटनाओं ने जहां एक तरफ लोगों में भय पैदा कर दिया है वहीं दूसरी तरफ पुलिस महकमे में हलचल मचा दिया है।
वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवादाता के मुताबिक, श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के तीन अलग-अलग सरकारी स्कूलों में इस कदर चोरों ने हमला बोला कि पुलिस को कानों-कान भनक तक नहीं लगी। चोरों ने तीनों विद्यालयों से रसोई के सामानों के साथ-साथ विद्यालय में मौजूद अन्य उपयोगी सामानों को लेकर रफ़ूचक्कर हो गये और पुलिस रात-भर चैन की नींद लेती रही।

अब सवाल यह है कि,जब सरकारी सामान सुरक्षित नहीं बच रहें हैं तो ग्रामीणों के उपयोगी सामानों की सुरक्षा कैसे होगी? प्रत्येक दिन पुलिसिया गश्त की तस्वीरों से सोशल मीडिया का अलग-अलग प्लेटफार्म भरा पड़ा है और नतीजा कुछ इस प्रकार का सामने आ रहा है।

लोगों का कहना है कि अभी ताजातरीन चोरी का मामला सामने आया ही था कि फिर चोरों ने इतनी बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। अब पुलिसिया कार्रवाई भी सवाल के घेरे में है। लगातार हो रहीं चोरी की वारदातों ने सुस्त पुलिसिया व्यवस्था का आईना दिखा दिया है और स्थानीय पुलिस की सुरक्षा तथा चोरी के प्रति सतर्कता के दावों की गुत्थी खुल गई है।

स्थानीय पुलिस गश्त की तस्वीर अपने उच्च अधिकारियों के साथ साझा कर अपने कार्य की बेहतर गुणवत्ता को दिखाती है लेकिन जब उसी क्षेत्र में चोरी की लगातार ऐसी घटनाएं घटित होने लगतीं हैं तब उच्च अधिकारियों को आभास होता है कि गश्त की इन तस्वीरों को जरिया बनाकर उनके ही अधिकारी आंखों में धूल झोंक रहें थे।

फिलहाल इस बड़ी चोरी के घटना की शिकायत पुलिस के दरवाजे तक पहुंच गई है। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि पुलिस चोरी के इस वारदात की खुलासा कर पाती है या फिर यह भी घटना तहरीर के पन्नों और फाइलों में दबी रह जायेगी?

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.