मेरठ: सैकड़ों साल पुराने मठ तोड़े गए, जांच के आदेश

मेरठ

मेरठ जनपद के टीपी नगर क्षेत्र में कथित तौर पर सैकड़ों साल पुराने हिंदू धार्मिक मठों को ध्वस्त कर दिया गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मेरठ जनपद के टीपी नगर क्षेत्र में कथित तौर पर सैकड़ों साल पुराने हिंदू धार्मिक मठों को ध्वस्त कर दिया गया। आरोप है कि देर रात महाराज कमाल गिरी को बंधक बनाकर जेसीबी से करीब आधा दर्जन मठ तोड़े गए।

घटना मलियाना बम्बे के पास एक कॉलोनी में हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महाराज की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया।

राजस्व अधिकारियों को जानकारी दिए जाने के बाद, नायब तहसीलदार और सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने जमीन के कागजातों की जांच के आदेश दिए हैं और कहा है कि जांच पूरी होने तक उस भूमि पर कोई निर्माण कार्य नहीं होगा। नायब तहसीलदार के आदेश पर पुलिस बल मौके पर तैनात है।

पुलिस ने बताया कि जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Voice Of News24