सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ तहसील परिसर में शनिवार को आयोजित संपूर्ण तहसील समाधान दिवस में तीन जिला स्तरीय अधिकारी अनुपस्थित रहे।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ तहसील परिसर में शनिवार को आयोजित संपूर्ण तहसील समाधान दिवस में तीन जिला स्तरीय अधिकारी अनुपस्थित रहे। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए तीनों अधिकारियों—डीएफओ, उप प्रभारी वनाधिकारी शोहरतगढ़ और अधिशासी अभियंता राप्ती नहर खंड-02—का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया।
समाधान दिवस में कुल 65 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें राजस्व के 55 मामले थे। राजस्व विभाग के सात मामलों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।
डीएम ने पिछली शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की और भूमि विवादों में देरी न करने की सख्त चेतावनी दी। उन्होंने शेष प्रार्थना-पत्रों को तीन दिनों के भीतर 100% निस्तारित करने के निर्देश दिए और कहा कि लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
निचलौल संपूर्ण समाधान दिवस: DM ने सुनी 105 शिकायतें, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का दिया निर्देशhttps://t.co/uBkTJksVbT
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 15, 2025





















