निचलौल संपूर्ण समाधान दिवस: DM ने सुनी 105 शिकायतें, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का दिया निर्देश

महराजगंज

महराजगंज जनपद के जिलाधिकारी श्री संतोष कुमार शर्मा ने शनिवार को तहसील निचलौल में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जन शिकायतों की सुनवाई की।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के जिलाधिकारी श्री संतोष कुमार शर्मा ने शनिवार को तहसील निचलौल में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जन शिकायतों की सुनवाई की।

समाधान दिवस में कुल 105 शिकायतें आईं, जिनमें से 17 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए प्रेषित किया।

लापरवाही पर कार्रवाई: जिलाधिकारी ने विगत समाधान दिवस के एक मामले में रैंडम फीडबैक लिया। शिकायतकर्ता इंद्रसन द्वारा पैमाइश के बाद पत्थर नसब न होने की बात पर, जिलाधिकारी ने संबंधित लेखपाल सुभाष प्रसाद पटेल को स्पष्टीकरण जारी करने का निर्देश दिया।

अन्य मुख्य निर्देश

संयुक्त टीम: भूमि संबंधी प्रकरणों के निस्तारण के लिए राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर स्थलीय निरीक्षण करने का निर्देश दिया।

स्थलीय सत्यापन: मिठौरा, सिसवा और निचलौल ब्लॉक के कुल 44 पुराने मामलों के निस्तारण का स्थलीय सत्यापन कर एक सप्ताह में रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया।

पारदर्शिता: अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता बनाए रखने और निगरानी स्वयं करने का निर्देश दिया।

समाधान दिवस में राजस्व की 25, पुलिस की 30, और विकास विभाग की 50 शिकायतें आईं। जिलाधिकारी के निर्देश पर विभिन्न सरकारी योजनाओं के लिए हेल्प डेस्क, आयुष्मान डेस्क और किसान पंजीकरण का भी आयोजन किया गया, जिससे फरियादियों को लाभ मिला।

 

 

Voice Of News24