सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ तहसील परिसर में शनिवार को आयोजित संपूर्ण तहसील समाधान दिवस में तीन जिला स्तरीय अधिकारी अनुपस्थित रहे। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ तहसील परिसर में शनिवार को आयोजित संपूर्ण तहसील समाधान दिवस में तीन जिला स्तरीय अधिकारी अनुपस्थित रहे। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए तीनों अधिकारियों—डीएफओ, उप प्रभारी वनाधिकारी शोहरतगढ़ और अधिशासी अभियंता राप्ती नहर खंड-02—का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया।
समाधान दिवस में कुल 65 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें राजस्व के 55 मामले थे। राजस्व विभाग के सात मामलों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।
डीएम ने पिछली शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की और कुछ विवादित मामलों में कार्रवाई न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने भूमि विवादों के निस्तारण में देरी न करने की सख्त चेतावनी दी और शेष प्रार्थना-पत्रों को तीन दिनों के भीतर 100% निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मऊ रानीपुर: बाइक-कार की भीषण टक्कर, काम से लौट रहे युवक की मौत; 4 घायलhttps://t.co/ylmd0O5mmh
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 15, 2025





















