मऊ रानीपुर: बाइक-कार की भीषण टक्कर, काम से लौट रहे युवक की मौत; 4 घायल

मऊ

मऊ जनपद के रानीपुर थाना क्षेत्र के खुरहट पुलिया के पास शुक्रवार देर रात बाइक और कार की भीषण टक्कर हो गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के रानीपुर थाना क्षेत्र के खुरहट पुलिया के पास शुक्रवार देर रात बाइक और कार की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनमें से एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई।

अनिल बनवासी (30 वर्ष), निवासी सरयां रघुनाथपुर, जो मजदूरी कर घर लौट रहा था, ने शनिवार सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

हादसे में घायल अन्य चार लोगों में शैलेश सिंह और श्याम सुंदर (बाइक सवार) तथा कार सवार शाहरुख हैदर और उनके चाचा सिराजुद्दीन शामिल हैं। शैलेश सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

बताया गया है कि कार सवार लोग लखनऊ से गाजीपुर लौट रहे थे, तभी पुलिया के पास बाइक अचानक कार के सामने आ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

 

 

Voice Of News24