सीतापुर: महोली में पिंजरे में कैद हुआ आदमखोर तेंदुआ, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

सीतापुर

सीतापुर जनपद के महोली इलाके में पिछले एक महीने से आतंक मचा रहे एक तेंदुए को वन विभाग की टीम ने आखिरकार पकड़ लिया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


सीतापुर जनपद के महोली इलाके में पिछले एक महीने से आतंक मचा रहे एक तेंदुए को वन विभाग की टीम ने आखिरकार पकड़ लिया है। मुसब्बरपुर गांव के पास लगाए गए पिंजरे में देर रात तेंदुआ कैद हो गया, जिससे आस-पास के गांवों में फैली दहशत खत्म हो गई है।

तेंदुआ लगातार मवेशियों पर हमला कर रहा था। बुधवार रात चडरा गांव में हिरन के बच्चे का शिकार करने के बाद वन विभाग ने उस रूट पर सघन अभियान चलाया। डीएफओ नवीन खंडेलवाल के नेतृत्व में टीम ने पिंजरा और ट्रैप कैमरे लगाए थे।

देर रात पिंजरे में रखे बकरे की ओर आकर्षित होकर तेंदुआ उसमें फंस गया। सुबह भारी भीड़ इकट्ठा होने पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया। डीएफओ ने इसे विभाग की बड़ी सफलता बताया और ग्रामीणों के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। तेंदुए के पकड़े जाने से महोली क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है।

 

 

Voice Of News24