मऊ एसपी का बड़ा फेरबदल: 8 सब-इंस्पेक्टर का तबादला, 3 चौकी प्रभारी बदले गए

मऊ

मऊ जनपद के पुलिस अधीक्षक इलामारन जी. ने एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


मऊ जनपद के पुलिस अधीक्षक इलामारन जी. ने एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। शुक्रवार शाम लिए गए निर्णय के बाद, 8 सब-इंस्पेक्टर (एसआई) का तबादला कर उन्हें नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

इस फेरबदल में, 3 उपनिरीक्षकों को नई चौकियों की जिम्मेदारी सौंपी गई है:

राम अवध को सराय लखंसी से दुबारी चौकी (मधुबन) का प्रभारी बनाया गया।

प्रदीप कुमार को कोतवाली से सारहू चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया।

अजीत कुमार दुबे सारहू चौकी से हटाकर मठमुहम्मदपुर चौकी (सराय लखंसी) के प्रभारी बने।

अन्य तबादलों में, पांच एसआई को विभिन्न थानों में तैनात किया गया है, जबकि कुछ को पुलिस लाइन से नई जिम्मेदारी मिली है। एसपी ने बताया कि यह कदम कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने, रिक्त पदों को भरने और अपराध पर प्रभावी रोकथाम लगाने के उद्देश्य से उठाया गया है। सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

 

 

 

Voice Of News24