मऊ: बेकाबू डंपर ने बाइक सवार को रौंदा, सब्जी लेने जा रहे युवक की मौत; हादसे का CCTV फुटेज आया सामने

मऊ

मऊ जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र के बलिया मोड़ पर शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे एक भीषण सड़क हादसे में डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


मऊ जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र के बलिया मोड़ पर शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे एक भीषण सड़क हादसे में डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।

मृतक की पहचान दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के खटीक टोला डिहवा निवासी सतीश सोनकर (35 वर्ष) के रूप में हुई है, जो सब्जी विक्रेता था और सब्जी मंडी जा रहा था।

हादसे का लाइव सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फुटेज के अनुसार, डंपर टर्न ले रहा था, तभी बगल से निकलने की कोशिश कर रहे बाइक सवार को उसने टक्कर मार दी और पहिया युवक के ऊपर से गुजर गया। गंभीर रूप से घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया, हालांकि पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मौके पर तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।

 

 

Voice Of News24

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]