सिद्धार्थनगर: बिहार में NDA की बढ़त पर भाजपा कार्यालय में जश्न, पूर्व विधायक राघवेंद्र ने बताया ‘विकास की जीत’

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन की मजबूत होती बढ़त को लेकर आज शुक्रवार सुबह डुमरियागंज स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद में बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन की मजबूत होती बढ़त को लेकर आज शुक्रवार सुबह डुमरियागंज स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।

इस मौके पर पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि बिहार की जनता ने एक बार फिर विकास, सुशासन और स्थिर सरकार को चुना है। उन्होंने रुझानों में मिली बढ़त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्र सरकार की नीतियों में जनता के अटूट भरोसे का परिणाम बताया।

जश्न के दौरान भाजपा कार्यालय “जय श्री राम” और “भारत माता की जय” के नारों से गूंज उठा। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष लवकुश ओझा, नगर पंचायत अध्यक्ष चंदू चौधरी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

गांव में एक महीने से गूंज रहा हरे राम-हरे कृष्ण का संकीर्तन, तड़के 3 बजे निकलती है प्रभात फेरी मंदिरों की परिक्रमा करते हुए श्रद्धालु दे रहे भक्ति, आस्था और सामाजिक एकता का संदेश, प्रतिदिन होता है प्रसाद वितरण