सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के बढ़नी रेलवे स्टेशन पर चंपारण हमसफर एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 15705/15706) के ठहराव को मंजूरी मिल गई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के बढ़नी रेलवे स्टेशन पर चंपारण हमसफर एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 15705/15706) के ठहराव को मंजूरी मिल गई है। सांसद जगदंबिका पाल के निरंतर प्रयासों से सीमावर्ती क्षेत्र के निवासियों की यह लंबे समय से लंबित मांग पूरी हुई है।
इस निर्णय से बढ़नी, इटवा, शोहरतगढ़ और नेपाल सीमा से सटे अन्य क्षेत्रों के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। अब उन्हें इस ट्रेन को पकड़ने के लिए गोरखपुर या बस्ती जाने की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे उनके समय और धन दोनों की बचत होगी।
स्थानीय निवासियों ने इस जनहितकारी कार्य के लिए सांसद जगदंबिका पाल के प्रति आभार व्यक्त किया है। जनता का कहना है कि यह ठहराव इस सीमावर्ती क्षेत्र के विकास में एक नया अध्याय जोड़ेगा और देश के प्रमुख शहरों से बेहतर रेल कनेक्टिविटी सुनिश्चित करेगा।
महराजगंज जनपद के जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा के निर्देश पर नोडल अधिकारी वीरेंद्र आर्या के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने परतावल क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित क्लिनिकों पर औचक निरीक्षण किया। pic.twitter.com/pTnWq8JCeK
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 13, 2025























