महराजगंज: परतावल-कप्तानगंज मार्ग पर दो बाइकों की भीषण टक्कर, बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल

महराजगंज

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एनएच-730 पर परतावल-कप्तानगंज मार्ग पर गुरुवार रात करीब 9 बजे दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक बुजुर्ग गोरख गंभीर रूप से घायल हो गए।।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एनएच-730 पर परतावल-कप्तानगंज मार्ग पर गुरुवार रात करीब 9 बजे दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक बुजुर्ग गोरख गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, परतावल नगर पंचायत निवासी गोरख अपनी दुकान से बाजार जा रहे थे, तभी सामने से आ रहे सुजीत (बेलहिया निवासी) की बाइक से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में गोरख का एक पैर टूट गया और उन्हें गंभीर चोटें आईं, जबकि दूसरी बाइक के चालक सुजीत को मामूली चोटें लगीं।

राहगीरों की मदद से घायलों को सीएचसी परतावल ले जाया गया। गोरख की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार और रोशनी की कमी के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। परतावल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जांच की।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.