महराजगंज: डीसी मनरेगा गौरवेंद्र सिंह ने की समीक्षा बैठक, अधिकतम फीडबैक दर्ज करने के निर्देश

महराजगंज

महराजगंज के जनपद के ब्लॉक परतावल के डीसी मनरेगा गौरवेंद्र सिंह ने गुरुवार को ब्लॉक परतावल सभागार में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना और समर्थ उत्तर प्रदेश पोर्टल से जुड़ी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज के जनपद के ब्लॉक परतावल के डीसी मनरेगा गौरवेंद्र सिंह ने गुरुवार को ब्लॉक परतावल सभागार में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना और समर्थ उत्तर प्रदेश पोर्टल से जुड़ी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में विकास खंड अधिकारी, एपीओ मनरेगा सहित सभी ब्लॉक कर्मी उपस्थित रहे।

डीसी मनरेगा ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि योजनाओं से संबंधित कार्यों का अधिकतम फीडबैक दर्ज कराया जाए ताकि प्रगति को गति मिल सके। उन्होंने जोर देकर कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक योजना का लाभ शीघ्र और पारदर्शी तरीके से पहुंचना अनिवार्य है।

उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया, साथ ही जनहित की योजनाओं की नियमित निगरानी करने का भी निर्देश दिया ताकि धरातलीय असर स्पष्ट दिखाई दे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.