मऊ: सिपाही को हथियार चलाने की जानकारी नहीं; सीओ सिटी नाराज, ट्रेनिंग का निर्देश

मऊ

मऊ जनपद के सीओ सिटी अंजनी कुमार पांडे ने गुरुवार को थाना सराय लखंसी का त्रिमासिक निरीक्षण किया, जिसमें कई बड़ी कमियां सामने आईं।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


मऊ जनपद के सीओ सिटी अंजनी कुमार पांडे ने गुरुवार को थाना सराय लखंसी का त्रिमासिक निरीक्षण किया, जिसमें कई बड़ी कमियां सामने आईं। निरीक्षण के दौरान, एक सिपाही को हथियार चलाने की पूरी जानकारी न होने और सही ढंग से संचालन न आने पर सीओ ने गंभीर नाराजगी व्यक्त की।

सीओ पांडे ने तत्काल उस सिपाही समेत सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को ट्रेनिंग पर भेजने का निर्देश दिया।

उन्होंने गार्द की वर्दी, थाना परिसर में बेतरतीब खड़े वाहन, महिला संबंधी अपराध रजिस्टर के अनुचित रख-रखाव, और सूखे हुए पौधों जैसी अन्य कमियों पर भी असंतोष जताया। सीओ ने सभी कमियों को जल्द से जल्द दूर करने की चेतावनी दी है और भविष्य के निरीक्षण में ऐसी लापरवाही न दोहराने का सख्त निर्देश दिया।

 

Voice Of News24