निचलौल में ‘विकास’ की खुली पोल: ओवरी ग्राम सभा में लाखों की इंटरलॉकिंग सड़क 4 महीने में ही धंसी, भ्रष्टाचार के आरोप

निचलौल (महराजगंज)

महराजगंज जनपद के निचलौल विकासखंड में विकास कार्यों के नाम पर सरकारी धन के घोर बंदरबांट का मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के निचलौल विकासखंड में विकास कार्यों के नाम पर सरकारी धन के घोर बंदरबांट का मामला सामने आया है। विकासखंड के अंतर्गत ग्राम सभा ओवरी में तीन-चार महीने पहले बनी एक इंटरलॉकिंग सड़क बुरी तरह से भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है।

4 महीने में ही सड़क धंसी

ग्रामीणों के अनुसार, यह इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण के कुछ ही महीनों के भीतर कई जगहों से जमीन के अंदर धंस गई है। धंसी हुई जगहों से लगातार पानी भी निकल रहा है, जो सड़क की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

आरोप है कि स्थानीय जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी सब कुछ जानते हुए भी इस लापरवाही पर चुप्पी साधे हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इंटरलॉकिंग पर केवल कागजों में पैसे की निकासी की जा रही है, जबकि निर्माण कार्य पूरी तरह घटिया हुआ है।

ग्रामीण सवाल उठा रहे हैं कि यह इंटरलॉकिंग सड़क किस मानक के हिसाब से बनी है और इसे कितनी लागत से पूरा किया गया है, इसका जवाब सिर्फ जिम्मेदार अधिकारी ही दे सकते हैं। इस घटना ने निचलौल विकासखंड में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता पर बड़ा प्रश्नचिह्न लगा दिया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.