सिद्धार्थनगर : छठ पर्व की तैयारियों में जुटे डुमरियागंज एसडीएम ,राप्ती तट का किया गहन निरीक्षण

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में आगामी छठ महापर्व को देखते हुए डुमरियागंज प्रशासन तैयारियों में जुट गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद में आगामी छठ महापर्व को देखते हुए डुमरियागंज प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। आज शनिवार को उप जिलाधिकारी राजेश कुमार ने राप्ती नदी के तट पर स्थित छठ वेदीका और अन्य व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नगर पंचायत डुमरियागंज के अधिशासी अधिकारी (ईओ) को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जानकारी के अनुसार बताते चले की एसडीएम राजेश कुमार ने निर्देश दिया कि छठ घाट पर बैरिकेडिंग, विशेष साफ-सफाई और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता पर पूरा किया जाए। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, उन्होंने घाट पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, ध्वनि विस्तारक (पीए) प्रणाली की व्यवस्था करने और यातायात व पार्किंग के लिए पुख्ता इंतजाम करने के भी निर्देश दिए।

अधिकारियों को बताया गया कि पिछले वर्ष की तरह ही इस वर्ष भी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। छठ के दिन शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मियों के साथ-साथ नगर पंचायत और राजस्व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।

निरीक्षण के दौरान तहसीलदार डुमरियागंज और नगर पंचायत के अन्य कार्मिक भी उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.