सिद्धार्थनगर:उसका बाज़ार में सर्पदंश से 55 वर्षीय महिला की मौत, परिजनों में मातम

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के उसका बाज़ार नगर पंचायत क्षेत्र के इंदिरा नगर वार्ड नंबर 11 में सर्पदंश के कारण एक 55 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के उसका बाज़ार नगर पंचायत क्षेत्र के इंदिरा नगर वार्ड नंबर 11 में सर्पदंश के कारण एक 55 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। घटना कल की बताई जा रही है, जिसके बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मिली जानकारी के अनुसार बताते चले की इंदिरा नगर वार्ड नंबर 11 निवासी 55 वर्षीय महिला को सांप ने काट लिया था। सर्पदंश के बाद महिला की हालत बिगड़ती देख, परिवारजनों और स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि मेडिकल कॉलेज में इलाज शुरू होने के कुछ ही घंटों बाद महिला की मृत्यु हो गई।

महिला की मौत से पूरे परिवार में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद से ही क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

 

Voice Of News 24