सिद्धार्थनगर: शोहरतगढ़ बॉर्डर पर 108 किलो अवैध पटाखे जब्त, नेपाली तस्कर गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ में पुलिस और 43वीं वाहिनी एसएसबी की संयुक्त टीम ने आज शुक्रवार को नेपाल तस्करी के लिए ले जाए जा रहे 108 किलो 80 ग्राम अवैध पटाखों के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ में पुलिस और 43वीं वाहिनी एसएसबी की संयुक्त टीम ने आज शुक्रवार को नेपाल तस्करी के लिए ले जाए जा रहे 108 किलो 80 ग्राम अवैध पटाखों के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में शोहरतगढ़ पुलिस और एसएसबी की टीम ने चरिगवा बॉर्डर क्षेत्र में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया।

गिरफ्तार तस्कर की पहचान बंशी रैदास (निवासी-ग्राम कर्मा, नेपाल) के रूप में हुई है। उसके पास से ‘ऑक्टोपस-10 ग्रांट’ नामक पटाखे बरामद हुए।

आरोपी के खिलाफ थाना शोहरतगढ़ में विस्फोटक अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। पुलिस अधीक्षक ने टीम की तत्परता की सराहना करते हुए तस्करी रोकने के लिए सघन अभियान जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

 

Voice Of News 24