महराजगंज: नवविवाहिता ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

महराजगंज

महराजगंज जनपद के थाना बृजमनगंज क्षेत्र के ग्राम सभा मटिहनवा टोला ओरियापुर गांव में एक नवविवाहिता ने घर के अंदर दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के थाना बृजमनगंज क्षेत्र के ग्राम सभा मटिहनवा टोला ओरियापुर गांव में एक नवविवाहिता ने घर के अंदर दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।मृतका की पहचान 20 वर्षीय रीत पत्नी आकाश यादव के रूप में हुई है, जिसका विवाह इसी वर्ष 5 मई 2025 को हुआ था।

जाकारी के अनुसार बताते चले की घटना की सूचना डायल 112 के माध्यम से पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह मौके पर पहुंचे और फील्ड यूनिट को बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतका के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है, पंचनामा की कार्रवाई पूरी की जा रही है।

थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं पर गौर कर रही है और मृतका के परिवारजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे। पुलिस ने मामले की निष्पक्ष जांच और विधिक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.