सिद्धार्थनगर: घर के जंगले से लटका मिला 27 वर्षीय युवक का शव, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के जोगिया थानाक्षेत्र अंतर्गत सिरसिया गांव में आज मंगलवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

सिद्धार्थनगर जनपद के जोगिया थानाक्षेत्र अंतर्गत सिरसिया गांव में आज मंगलवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक 27 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके घर के अंदर जंगले से रस्सी के सहारे लटका हुआ मिला।

जानकारी के अनुसार बताते चले की यह घटना दोपहर के समय तब प्रकाश में आई, जब युवक की पत्नी ने उसे जंगले से लटकते हुए देखा। पत्नी के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर तत्काल परिजन और आस-पास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। इस हृदय विदारक दृश्य को देखकर पूरे परिवार में गहरा कोहराम मच गया।

ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना स्थानीय जोगिया थाना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और युवक के शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, हालांकि उन्होंने शव का पंचनामा भरकर उसे विस्तृत पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.