महराजगंज
महराजगंज जनपद के सिसवा बाजार के किसान आदर्श कन्या महाविद्यालय -बेलवा में, ‘मिशन शक्ति 5.0’ अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और स्वावलंबन के बारे में जागरूक किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के सिसवा बाजार के किसान आदर्श कन्या महाविद्यालय -बेलवा में, ‘मिशन शक्ति 5.0’ अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और स्वावलंबन के बारे में जागरूक किया गया। कोठीभार पुलिस टीम से उप निरीक्षक योगेंद्र तिवारी और महिला उप निरीक्षक लकी पटेल ने इस विषय पर विस्तार से चर्चा की।
हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी
पुलिस टीम ने छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया ताकि वे आपात स्थिति में मदद ले सकें। उन्हें महिला हेल्पलाइन 181, इमरजेंसी सेवा 108, महिला शक्ति लाइन 1090 और एंबुलेंस सेवा के लिए 102 डायल करने के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान, छात्राओं को अभियान से जुड़े पर्चे भी बांटे गए।
महाविद्यालय के प्रबंधक नगेंद्रमल्ल ने कहा कि प्रदेश का गौरव तभी बढ़ेगा, जब नारियों को सम्मान मिलेगा। इस कार्यक्रम में प्राचार्य अजय सिंह, समता प्रजापति और अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं भी मौजूद रहीं।
बिहार विधानसभा चुनाव pic.twitter.com/EsRA2m5xsb
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 14, 2025























