महराजगंज : जंगल से भटककर जाल में फंसा तेंदुए का शावक, वन विभाग ने सुरक्षित बचाया

महराजगंज

महराजगंज जनपद के सोहगीबरवां वन्यजीव अभ्यारण्य के पकड़ी रेंज क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जिले के सोहगीबरवां वन्यजीव अभ्यारण्य के पकड़ी रेंज क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। जंगल से भटककर एक तेंदुए का शावक खेत के पास लगी जाली (बाड़) में फंस गया।

शावक को फंसा देख ग्रामीण भयभीत हो गए और मौके पर देखते ही देखते ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी गई।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और स्थानीय पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा। वनकर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और शावक का सुरक्षित रेस्क्यू किया। वन विभाग की टीम ने बाद में शावक को सुरक्षित वापस जंगल की ओर छोड़ दिया।

वन विभाग की इस तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

 

Voice Of News 24