घोसी सांसद राजीव राय ने रचा इतिहास, संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित कर देश का किया प्रतिनिधित्व

ब्यूरो रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के घोसी लोकसभा क्षेत्र से सांसद राजीव राय ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए इतिहास रच दिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के घोसी लोकसभा क्षेत्र से सांसद राजीव राय ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए इतिहास रच दिया है। वह पहले ऐसे सांसद बन गए हैं, जिन्होंने संयुक्त राष्ट्र संघ (UN) के महाधिवेशन को संबोधित कर देश का प्रतिनिधित्व किया है।

घोसी लोकसभा सांसद राजीव राय संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह सत्र 8 से 14 अक्टूबर तक अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में आयोजित होगा। सांसद राय इस दौरान महाधिवेशन को संबोधित करेंगे और विभिन्न वैश्विक मुद्दों पर देश का पक्ष रखेंगे।

केंद्र सरकार ने राजीव राय की कुशल कार्यक्षमता और पिछले विदेशी दौरों पर उनकी सकारात्मक वाकपटुता को देखते हुए उन्हें भारतीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल किया है। वह विपक्ष के नेता होने के बावजूद इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए चुने गए हैं। इससे पहले, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भेजे गए भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल में भी उन्हें शामिल किया गया था, जिसके तहत उन्होंने पांच देशों की यात्रा की थी और भारत का पक्ष मजबूती से रखा था।

वैश्विक मंच पर घोसी के जनप्रतिनिधि की आवाज गूंजी, जहां उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित किया। यह उपलब्धि मऊ जिले और उत्तर प्रदेश के लिए एक बड़े गर्व का विषय है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.