महराजगंज:प्राथमिक विद्यालय के शौचालय की टूटे दरवाजे खुद बयां कर रहे बदहाली

महराजगंज

जनपद महराजगंज के निचलौल क्षेत्र की ग्राम सभा मेघौली कला स्थित प्राथमिक विद्यालय में बने शौचालय की स्थिति अत्यंत दयनीय है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

जनपद महराजगंज के निचलौल क्षेत्र की ग्राम सभा मेघौली कला स्थित प्राथमिक विद्यालय में बने शौचालय की स्थिति अत्यंत दयनीय है, जो सरकारी योजनाओं और स्वच्छता मिशन को खुली चुनौती दे रही है।

लाखों की लागत, बदहाली का मंजर

बताया जा रहा है कि बच्चों के लिए लाखों रुपये की लागत से बने इस शौचालय का हाल देखकर कोई भी दंग रह जाएगा। गंदगी का अंबार लगा हुआ है और इसका बहुत ही बुरा हाल है।

यह दयनीय स्थिति सीधे तौर पर ज़िम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही को दर्शाती है। शौचालय में फैली यह गंदगी बच्चों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है और रोगों को दावत दे रही है।

सवाल यह उठता है कि जब सरकार स्वच्छता और शिक्षा को प्राथमिकता दे रही है, तब भी बच्चे ऐसी अस्वच्छ जगह पर जाने को कैसे मजबूर होंगे? बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वाले इस लापरवाही के लिए कौन जिम्मेदार है? प्रशासन को इस मामले में तुरंत संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.