महराजगंज
महराजगंज जनपद में नकली ब्रांडिंग कर कालाबाजारी करने वाले गिरोह पर पुलिस ने बड़ा प्रहार किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के सिंदुरिया थाना क्षेत्र स्थित वैभव लक्ष्मी सॉर्टेक्स राइस मिल प्राइवेट लिमिटेड पर एसपी सोमेन्द्र मीना के निर्देश पर पुलिस और मंडी समिति की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। इस कार्रवाई का नेतृत्व थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने किया।
छापेमारी के दौरान मिल से 10,931 नकली ‘अन्नपूर्ती’ ब्रांड के पैकिंग बैग जब्त किए गए। मिल मालिक प्रतिष्ठित ब्रांड ‘अन्नपूर्ती’ (ट्रेडमार्क नंबर 5540254) के नाम का अवैध उपयोग कर निम्न गुणवत्ता वाले चावल बेच रहा था।
यह कार्रवाई बस्ती के बालाजी चावल मिल्स प्रा. लि. के मालिक ऋषि अग्रवाल की शिकायत पर हुई।
सिंदुरिया पुलिस ने फर्म के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं, कॉपीराइट एक्ट की धारा 63 और ट्रेडमार्क अधिनियम 1999 की धारा 102, 103 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कहा है कि इस नेटवर्क से जुड़े सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
महराजगंज: मेघौली कला प्राथमिक विद्यालय में ‘मौत का कुआं’ बने खुले शौचालय, सफाई व्यवस्था नदारदhttps://t.co/n7VjYsV4GC@DmMaharajganj @CdoMaharajganj
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 7, 2025





















