बहराइच : श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 22 से अधिक श्रद्धालु घायल, 5 की हालत गंभीर

बहराइच

बहराइच जनपद में आज एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। श्रद्धालुओं से भरी एक बस पलट गई, जिसमें 70 से अधिक श्रद्धालु सवार थे।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बहराइच जनपद में आज एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। श्रद्धालुओं से भरी एक बस पलट गई, जिसमें 70 से अधिक श्रद्धालु सवार थे। इस हादसे में 22 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए, जिनमें से 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार बताते चले की यह दुर्घटना थाना मोतीपुर इलाके के लखमीपुर हाइवे पर हुई। बस में सवार सभी श्रद्धालु मानोना धाम से दर्शन करके वापस अपने घर लौट रहे थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सभी घायल श्रद्धालु श्रावस्ती के भीनगा निवासी बताए जा रहे हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए सीएचसी मोतीपुर में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल 5 श्रद्धालुओं को बेहतर इलाज के लिए बड़े अस्पताल रेफर किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री योगी ने लिया संज्ञान

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस सड़क हादसे का तत्काल संज्ञान लिया है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने और प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.