महराजगंज:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिसवा की रामलीला के लिए भेजा शुभकामना पत्र

महराजगंज

महराजगंज जनपद के सिसवा नगरी में हिंदू कल्याण मंच द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली रामलीला के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभकामना पत्र भेजा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सिसवा नगरी में हिंदू कल्याण मंच द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली रामलीला के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभकामना पत्र भेजा है। उन्होंने मंच को रामलीला मंचन और दशहरा पर्व की बधाइयाँ प्रेषित की हैं।

 

रामलीला को बताया सांस्कृतिक विरासत का सशक्त माध्यम

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पत्र में दशहरा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि सत्य की असत्य पर विजय के प्रतीक इस पावन अवसर पर सिसवा की रामलीला के आयोजन के बारे में जानकर उन्हें प्रसन्नता हुई।

उन्होंने लिखा, “प्रभु राम भारत की भावना, दर्शन और आदर्शों में रचे-बसे हैं। उनका विराट व्यक्तित्व, दृढ़ता, उदारता और कल्याणकारी विचार हमारा मार्गदर्शन करते हैं।”

पीएम मोदी ने रामलीला के महत्त्व पर जोर देते हुए कहा कि यह केवल भक्ति भाव को अभिव्यक्त करने का मंच नहीं है, बल्कि उत्साह और उमंग की यह स्वस्थ परंपरा देशवासियों, विशेष रूप से युवा पीढ़ी को हमारी संस्कृति से जोड़ने में सशक्त भूमिका निभा रही है।

आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में राम के आदर्श
प्रधानमंत्री ने रामायण में निहित सामूहिकता एवं जन-भागीदारी के संदेश का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि यह हमें बताता है कि बड़े से बड़े लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि आजादी के अमृत कालखंड में देशवासियों के सामर्थ्य से आत्मनिर्भर व भव्य भारत के निर्माण की दिशा में देश तेजी से अग्रसर है।

पत्र का समापन प्रभु श्री राम के आदर्श जीवन और संस्कारों से जन-जन का जीवन आलोकित होने की कामना के साथ किया गया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.