यूपी में 4 IPS अफसरों का तबादला, रघुवीर लाल बने कानपुर के नए पुलिस कमिश्नर

लखनऊ

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में प्रशासनिक फेरबदल का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में, सोमवार को एक बार फिर चार आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में प्रशासनिक फेरबदल का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में, सोमवार को एक बार फिर चार आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। इस फेरबदल में कानपुर नगर पुलिस कमिश्नरेट को नया प्रमुख मिला है।

कानपुर को मिले नए कमिश्नर

कानपुर के पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार के केंद्र की प्रतिनियुक्ति पर जाने के बाद, उनके स्थान पर 1997 बैच के आईपीएस अफसर रघुवीर लाल को नया पुलिस आयुक्त बनाया गया है। रघुवीर लाल इससे पहले अपर पुलिस महानिदेशक सुरक्षा के पद पर तैनात थे।

अन्य अधिकारियों का फेरबदल

पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार, अन्य प्रमुख तबादले इस प्रकार हैं:

दीपेश जुनेजा: पुलिस महानिदेशक अभियोजन व पुलिस महानिदेशक सीआईडी के पद से स्थानांतरित कर पुलिस महानिदेशक अभियोजन के पद पर भेजा गया है।

बिनोद कुमार सिंह (अतिरिक्त जिम्मेदारी): पुलिस महानिदेशक और अपर पुलिस महानिदेशक साइबर क्राइम के पद पर तैनात थे। अब उन्हें पुलिस महानिदेशक सीआईडी के साथ-साथ पुलिस महानिदेशक साइबर क्राइम का अतिरिक्त पदभार दिया गया है।

तरुण बाबा (अतिरिक्त कार्यभार): लखनऊ परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक पद पर तैनात थे। अब उन्हें पुलिस महानिदेशक सुरक्षा उत्तर प्रदेश लखनऊ के साथ-साथ पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ परिक्षेत्र का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.