मुजफ्फरनगर: वाहन चोरी और पार्ट्स बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर: जनपद के नई मंडी पुलिस ने वाहन चोरी और उनके पुर्जों को बेचने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है री जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

मुजफ्फरनगर: जनपद के नई मंडी पुलिस ने वाहन चोरी और उनके पुर्जों को बेचने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है,आपको बताते चले की उनका एक साथी भागने में कामयाब रहा। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर 12 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं, जिनमें से दो कटी हुई हालत में मिली हैं।

नशे की लत पूरी करने के लिए करते थे चोरी

पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि ये अपराधी नशे की लत को पूरा करने के लिए वाहन चोरी करते थे। चोरी किए गए वाहनों को ये अलग-अलग करके उनके पुर्जे बेच देते थे।

पुलिस ने ऐसे दबोचा गिरोह

वाहन चोरी की बढ़ती वारदातों को देखते हुए इंस्पेक्टर बृजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया था। सबूतों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने बाइक पर सवार होकर आ रहे दो आरोपियों अभिषेक (निवासी इंचौली, मेरठ) और फरमान (निवासी मवाना) को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने इनके पास से चोरी की 12 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि इनके फरार साथी को भी जल्द से जल्द पकड़ा जा सके और गिरोह के नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

 

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.