महराजगंज : वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खबर का असर,गौसदन में गाय की मौत के बाद जिलाधिकारी ने सचिव को किया निलंबित, ग्राम प्रधान को नोटिस

महराजगंज

जनपद महराजगंज के मिठौरा ब्लॉक क्षेत्र में गाय की मौत के बाद जिलाधिकारी ने सख्त रुख अपनाते हुए सचिव को निलंबित कर लापरवाहियों पर कड़ा शिकंजा कसा है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जिले के मिठौरा ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत मदनपुरा के गौसदन में एक गाय के मौत की सूचना मिली तो वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की टीम इस दर्दनाक घटनाक्रम की हकीकत को सामने लाने और गाय के मौत की कारणों के पिछे बरती गई लापरवाहियों को उजागर करने ग्राउंड जीरो पर पहुंची। ग्राउंड जीरो से संवादाता ने जब लापरवाहियों और गौसदन में किए जा रहे भ्रष्टाचार की पोल सिलसिलेवार खोलना शुरू किया तो लोग आश्चर्यचकित रह गए।

करीब दो दिन पहले ही मौत हुई गाय का मृत शरीर सड़ रहा था और संबंधित स्थानीय अधिकारियों को इसकी कोई खबर नहीं थी। उक्त घटनाक्रम की खबर वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 पर जैसे ही प्रकाशित हुई तो उच्च अधिकारी हरक़त में आ गए और जिलाधिकारी संतोष शर्मा ने गहन जांच के निर्देश दिए।

Image

जिलाधिकारी ने एसडीएम निचलौल और बीडीओ मिठौरा को मौके पर जाकर जाँच करने का निर्देश दिया। जाँच टीम को शुरुआती तौर पर सचिव और ग्राम प्रधान की लापरवाही मिली।

 

इसके बाद, जिलाधिकारी के निर्देश पर डीपीआरओ ने सचिव कौशलेंद्र कुशवाहा को निलंबित कर दिया। वहीं, ग्राम प्रधान कृष्णमुरारी को 95 (1) जी की नोटिस जारी करते हुए उनसे अपना पक्ष प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। यह कार्रवाई गौसदन की व्यवस्था में सुधार लाने और जिम्मेदार लोगों पर जवाबदेही तय करने के उद्देश्य से की गई है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.