महराजगंज:नहर पटरी बुरी तरह क्षतिग्रस्त,रोज सैकड़ों स्कूली बच्चों और राहगीरों को आने जाने में हो रही दिक्कत

महराजगंज

महराजगंज जनपद के नौतनवा-सोनौली मार्ग पर पीएनसी कंपनी की मनमानी लोगों की जान पर भारी पड़ रही है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के नौतनवा-सोनौली मार्ग पर पीएनसी कंपनी की मनमानी लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। कंपनी द्वारा सिंचाई विभाग की नहर पटरी को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया है,जिससे रोज सैकड़ों स्कूली बच्चों और राहगीरों की जान जोखिम में है।

किसी भी वक्त हो सकता है बड़ा हादसा

स्थानीय लोगों के मुताबिक, नौतनवा और सोनौली के बीच कई स्कूल हैं और बच्चे इसी क्षतिग्रस्त पटरी से होकर गुजरते हैं. स्कूली बसें, टेंपो और मोटरसाइकिलें भी यहीं से आती-जाती हैं। पटरी की खराब हालत ऐसी है कि थोड़ी सी भी चूक होने पर कोई भी सीधे नहर में गिर सकता है। लोगों को डर है कि किसी भी वक्त यहाँ कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

जिम्मेदार अधिकारियों पर उठ रहे सवाल

जनता में इस लापरवाही को लेकर काफी गुस्सा है. लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि इस गंभीर समस्या पर ध्यान क्यों नहीं दे रहे हैं। पीएनसी कंपनी के अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी. स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को किसी बड़े हादसे का इंतजार किए बिना तुरंत इस मामले में कार्रवाई करनी चाहिए।

 

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.