बुलंदशहर:एनकाउंटर में मारे गए बलराम ठाकुर के शव यात्रा में हंगामा, समर्थकों ने की नारेबाजी

बुलंदशहर

गाजियाबाद पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए कुख्यात गैंगस्टर बलराम ठाकुर का शव सोमवार को बुलंदशहर जनपद के जहांगीराबाद स्थित उसके घर पहुंचा। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

गाजियाबाद पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए कुख्यात गैंगस्टर बलराम ठाकुर का शव सोमवार को बुलंदशहर जनपद के जहांगीराबाद स्थित उसके घर पहुंचा। इस दौरान पुलिस की मौजूदगी के बावजूद, सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई, और समर्थकों ने जमकर हंगामा और नारेबाजी किया गया।

 

‘बलराम ठाकुर जिंदाबाद’ के लगे नारे

शव को एंबुलेंस से घर ले जाया जा रहा था, जिसके आगे और पीछे कई गाड़ियों का काफिला चल रहा था। इन गाड़ियों में सवार समर्थक हुड़दंग मचाते और नारेबाजी करते हुए जा रहे थे। जब शव को घर के दरवाजे पर रखा गया, तो भीड़ ने ‘बलराम ठाकुर जिंदाबाद’, ‘ठाकुर साहब जिंदाबाद’ और ‘हमारा ठाकुर कैसा हो, बलराम ठाकुर जैसा हो’ जैसे नारे लगाए।

बता दें कि बलराम ठाकुर, जो अनिल दुजाना गैंग का सदस्य था, को शनिवार को गाजियाबाद पुलिस ने एक एनकाउंटर में ढेर कर दिया था. उस पर 50,000 रुपये का इनाम था।

 

Voice Of News 24