एशिया कप 2025: भारत ने सुपर-4 में पाकिस्तान को हराया, टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह कर ली पक्की

स्पोर्ट्स डेस्क

भारतीय क्रिकेट टीम ने 2025 एशिया कप के सुपर-4 मुकाबले में एक बार फिर अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हरा दिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

भारतीय क्रिकेट टीम ने 2025 एशिया कप के सुपर-4 मुकाबले में एक बार फिर अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हरा दिया है। इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने 7 गेंदें बाकी रहते ही जीत हासिल कर ली. इस जीत के साथ ही भारत ने टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने दिलाई शानदार शुरुआत

पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 171 रन बनाए थे. जवाब में, भारत के लिए युवा सलामी बल्लेबाजों अभिषेक शर्मा (74 रन, 39 गेंद) और शुभमन गिल (47 रन, 28 गेंद) ने विस्फोटक शुरुआत दी. इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 100 से अधिक रनों की साझेदारी करके भारत की जीत की नींव रखी।

तिलक वर्मा ने जीत दिलाई

 

अंतिम ओवरों में तिलक वर्मा ने 19 गेंदों पर 30 रन बनाकर और हार्दिक पांड्या ने 7 गेंदों पर 7 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया. भारत ने यह मुकाबला अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर जीता, जिससे भारतीय क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.