महराजगंज:बिना अनुमति जुलूस निकालने पर 60 से अधिक लोगों पर केस दर्ज

महराजगंज

महराजगंज जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र में बिना अनुमति जुलूस निकालने के आरोप में पुलिस ने 4 नामजद और 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट


महराजगंज जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र में बिना अनुमति जुलूस निकालने के आरोप में पुलिस ने 4 नामजद और 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह घटना 21 सितंबर को हुई।

क्या है पूरा मामला?

नगर चौकी प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता को सूचना मिली कि लोहिया नगर के साहिल, सुभाष नगर के अदनान, वीर बहादुर नगर के सरफराज और सिंदुरिया गांव के मोहम्मद मुस्लिम लगभग 50-60 लोगों के साथ मिलकर नगर तिराहे पर जुलूस निकाल रहे हैं. इस जुलूस के कारण सार्वजनिक मार्ग अवरुद्ध हो गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई।

पुलिस ने मांगी अनुमति, नहीं मिली कोई जानकारी

सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और आयोजकों से जुलूस निकालने की अनुमति मांगी, लेकिन वे कोई भी अनुमति पत्र नहीं दिखा सके. पुलिस को जुलूस के बारे में पहले से कोई जानकारी नहीं दी गई थी। पुलिस के अनुरोध के बावजूद जब जुलूस नहीं रोका गया, तो भीड़ को तितर-बितर कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि जनपद में धारा 163 लागू है, इसके बावजूद जुलूस निकाला गया, जो कानून का उल्लंघन है. चौकी प्रभारी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.