सिद्धार्थनगर :जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में नवरात्रि-दुर्गा पूजा को लेकर पीस कमेटी की बैठक

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में आगामी नवरात्रि, दुर्गा पूजा और विजयदशमी पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद में आगामी नवरात्रि, दुर्गा पूजा और विजयदशमी पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं. जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय पीस कमेटी की बैठक हुई, जिसमें पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन भी मौजूद थे।

सीसीटीवी, सफाई और सुरक्षा पर जोर

बैठक में दोनों समुदायों के प्रतिनिधियों ने आपसी सहयोग से त्योहार मनाने का आश्वासन दिया. जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों और थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि दुर्गा पूजा के पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं. इसके साथ ही, नगर पालिकाओं को शहरी क्षेत्रों में साफ-सफाई और पीने के पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।

विसर्जन के लिए विशेष इंतजाम

जिलाधिकारी ने मूर्ति विसर्जन स्थलों पर भी विशेष इंतजाम करने का आदेश दिया. इन स्थलों पर पर्याप्त रोशनी, बैरिकेडिंग, नाव और गोताखोरों की व्यवस्था की जाएगी. विसर्जन के दौरान वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी अनिवार्य होगी, और किसी भी तरह के हथियार का उपयोग पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी त्योहारों को पारंपरिक तरीके से ही मनाया जाए और कोई भी नई परंपरा शुरू न की जाए. उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को आयोजन समितियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने का निर्देश भी दिया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.