मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी को इलाहाबाद हाई कोर्ट से मिली जमानत

लखनऊ

मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने उमर अंसारी की जमानत अर्जी मंजूर कर ली है. बता दें कि गाजीपुर कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका 21 अगस्त को खारिज कर दी थी, जिसके बाद उन्होंने हाई कोर्ट में अर्जी दी थी.

यह मामला उनकी मां आफशां अंसारी के फर्जी हस्ताक्षर से जुड़ा था. उमर अंसारी की तरफ से अधिवक्ता उपेंद्र उपाध्याय ने हाई कोर्ट में उनका पक्ष रखा.

गाजीपुर कोर्ट के फैसले के बाद से उमर अंसारी न्यायिक हिरासत में थे, लेकिन अब हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद उन्हें बड़ी राहत मिली है .

 

Voice Of News 24