महराजगंज:कुवैत से 18 दिन बाद पहुंचा मजदूर का शव,गांव में मातम

महराजगंज

महराजगंज जिले के मिठौरा स्थित ग्राम पंचायत गौनारिया राजा के पोखरहवा टोला में उस समय मातम पसर गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज जिले के मिठौरा स्थित ग्राम पंचायत गौनारिया राजा के पोखरहवा टोला में उस समय मातम पसर गया, जब कुवैत में मृत हुए प्रवासी मजदूर रामभजन यादव का शव 18 दिन बाद उनके पैतृक गाँव पहुँचा. शव घर पहुंचते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया

रोज़ी-रोटी की तलाश में गए थे कुवैत

लगभग पाँच महीने पहले, 40 वर्षीय रामभजन यादव तीसरी बार रोज़ी-रोटी कमाने के लिए कुवैत गए थे, जहाँ वे खेती-बाड़ी का काम करते थे. उनकी पत्नी शकुंतला यादव ने बताया कि 28 अगस्त की सुबह उनकी आखिरी बार रामभजन से फोन पर बात हुई थी. उसी शाम उन्होंने सिर दर्द की शिकायत की और उसके बाद उनका संपर्क टूट गया.

अस्पताल में हुई मौत

30 अगस्त को उनके एक साथी ने फोन करके बताया कि रामभजन की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है. इसके बाद, शव को वापस लाने के लिए लंबी कानूनी और प्रशासनिक प्रक्रियाएं शुरू हुईं. आखिरकार 17 सितंबर को उनका शव गाँव लाया जा सका.

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

शव देखते ही परिजन उससे लिपटकर फूट-फूटकर रोने लगे. वहाँ मौजूद ग्रामीणों की आँखें भी नम हो गईं. मृतक की तीन छोटी बेटियाँ रागिनी (10), महिमा (7), और अंशिका (2) पिता की मौत से रो-रोकर बुरा हाल बड़ी बेटी रागिनी ने रोते हुए बताया कि उनके पिता ने जल्दी लौटने और ढेर सारे खिलौने लाने का वादा किया था.

गाँव वालों के अनुसार, रामभजन के निधन के बाद इस गरीब परिवार के सामने अब जीवन-यापन की एक बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है.

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.