सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के इंदिरा नगर मोहल्ले में सोमवार शाम एक घर में घुसकर चोरों ने एक महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया और कीमती सामान लेकर फरार हो गए।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के इंदिरा नगर मोहल्ले में सोमवार शाम एक घर में घुसकर बदमाशों ने एक महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया और कीमती सामान लेकर फरार हो गए. यह घटना शाम करीब 6 बजे हुई, जब पीड़िता, सुशीला देवी, घर में अकेली थीं और खाना बना रही थीं।
सुशीला देवी के परिजन रुद्र नारायण किसी काम से बाहर गए हुए थे. इसी दौरान,दो अज्ञात चोर घर में घुस गए.उन्होंने पहले सुशीला देवी का मुंह दबाया और जब उन्होंने विरोध किया, तो उन्हें एक नशीला पदार्थ सुंघा दिया. महिला के बेहोश हो जाने के बाद, बदमाशों ने पूरे घर की तलाशी ली और कीमती सामान लेकर मौके से भाग निकले।
इस घटना ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि इंदिरा नगर से सटे अनूपनगर और पिठनी जैसे इलाकों में लोग अक्सर रात में चोरी की आशंका से गश्त लगाते हैं. इसके बावजूद,चोरों ने दिन के उजाले में इस वारदात को अंजाम दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है. सदर एसएचओ दुर्गा प्रसाद के अनुसार, महिला के होश में आने के बाद उनसे विस्तृत जानकारी ली जाएगी. पुलिस ने जल्द ही चोरों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।
महराजगंज : ड्रोन के अफवाहों के बीच अड्डा बाजार में दिखी ड्रोन जैसी वस्तु, पुलिस जांच में अफवाहों का पर्दा हो गया बेनकाबhttps://t.co/37hkwthE74
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 15, 2025





















