जिला कारागार सिद्धार्थनगर में हिंदी दिवस पर कला और निबंध प्रतियोगिता,50 कैदियों ने लिया भाग

सिद्धार्थनगर

जिला कारागार सिद्धार्थनगर में भी कल 14 सितंबर को हिंदी दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

पूरे देश की तरह, जिला कारागार सिद्धार्थनगर में भी कल 14 सितंबर को हिंदी दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कैदियों के लिए विशेष पेंटिंग, आर्ट और निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य हिंदी भाषा के महत्व को बढ़ाना और कैदियों को इसके प्रति जागरूक करना था।

हिंदी को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील

जेल अधीक्षक सचिन वर्मा ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कैदियों से अपील की कि वे हिंदी को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएँ। उन्होंने कहा कि हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और भारतीयता का प्रतीक भी है। उन्होंने समझाया कि शिक्षा और कला के माध्यम से हम मानसिक रूप से मजबूत बन सकते हैं।

शिक्षक उत्सव तिवारी ने हिंदी की ऐतिहासिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए इसे भारत की राजभाषा बताया। उन्होंने कैदियों को प्रेरित किया कि वे हिंदी सीखकर, पढ़कर समाज में अपना सही स्थान बना सकते हैं।

प्रभारी जेलर मुकेश प्रकाश ने पेंटिंग को भावनाओं को व्यक्त करने का एक माध्यम बताया और कैदियों से पूरी लगन के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आग्रह किया।

50 कैदियों ने लिया भाग

इस आयोजन में कुल 50 कैदियों ने भाग लिया। उन्होंने अपनी पेंटिंग्स में हिंदी भाषा के प्रति अपने विचारों को व्यक्त किया। चित्रों में नो स्मोकिंग, भगत सिंह, कमल फूल, भारतीय ध्वज, और प्रकृति के सुंदर दृश्यों के साथ हिंदी के प्रमुख वाक्यांशों को दर्शाया गया। कुछ पेंटिंग्स में हिंदी भाषा की ऐतिहासिक यात्रा और जेल जीवन में आशा का संदेश भी दिखाया गया।

इस मौके पर डिप्टी जेलर महेश सिंह, प्रभारी अभिषेक कुमार पाण्डेय और चीफ श्रीराम सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24