बुलंदशहर : गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान आस्था और विश्वास का संगम, बड़ी संख्या में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

बुलंदशहर

बुलंदशहर जिले के राजघाट में गणेश विसर्जन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बुलंदशहर जनपद के डिबाई क्षेत्र अंतर्गत नरौरा में तीर्थ स्थल राजघाट में शनिवार को अनंत चौदस को गणेश विसर्जन को राजघाट के घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं की काफी भीड़ गंगाघाट पर देखी गई। डिबाई एसडीएम मनीष कुमार,सीओ शोभित कुमार,नरौरा थाना प्रभारी गंगा प्रसाद आर्य मय फोर्स के साथ मोजूद रहे। ग्राम प्रधान राजघाट ओमवीर सिंह ने बताया कि गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं को देखते हुए गोताखोरों की भी तैनाती की गई जिससे कोई अनहोनी घटना नहीं हो सके। श्रद्धालुओं ने गणेश विसर्जन कर गंगा स्नान किया। इस महा पर्व पर वातावरण भक्ति में लीन हो गया। गंगाघाट गणेश भगवान के जयकारों से गूंजा। श्रद्धालू अलीगढ़ अतरौली डिबाई,सासनी,खेर से आए गणेश मूर्ति विसर्जन कर गंगा स्नान किया।
इस विसर्जन यात्रा में भगवान गणेश में आस्था और विश्वास के संगम के साथ ही प्राचीन संस्कृति और परम्पराओं की झलक समाहित थी, जो आकर्षण का केंद्र बनी रही।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.