सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के खेसरहा थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के खेसरहा थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए, 24 घंटे के भीतर ही चोरी की एक घटना का पर्दाफास कर दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार बताते चले की यह मामला थाना क्षेत्र के सुपौली गांव का है, जहाँ चोरों ने एक मकान के पीछे का दरवाजा तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दोनों चोर सुपौली गांव के ही रहने वाले हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस को पता चला कि चोरी में ग्राम सुपौली निवासी सरताज खां (33) और विकास शर्मा (21) शामिल हैं। पुलिस टीम ने बजरंग तिराहे के पास घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने वारदात की बात स्वीकार कर ली। उनकी निशानदेही पर चोरी गया सामान भी बरामद हुआ।
बरामदगी पुलिस ने आरोपियों के पास से दो कान के छाले (पीली धातु), एक मंगलसूत्र (पीली धातु), 200 रुपए नकद बरामद किए।अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार ने पुलिस लाइन सभागार में इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए चोरों के खिलाफ खेसरहा थाने में पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस दोनों आरोपियों से आगे की पूछताछ कर रही है।
#महराजगंज जनपद के ठूठीबारी थाना क्षेत्र के सुकरहर गांव में शुक्रवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ करंट लगने से पिता और पुत्र दोनों की मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।@maharajganjpol pic.twitter.com/qdlhyitT05
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 22, 2025























